ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

शाहपुरा फूलडोल महोत्सव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ श्री वाणी जी महाराज थाल की निकली शोभायात्रा ,चातुर्मास की घोषणा रविवार को

By Shubh Bhaskar · 06 Mar 2026 · 17 views
शाहपुरा फूलडोल महोत्सव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
श्री वाणी जी महाराज थाल की निकली शोभायात्रा ,चातुर्मास की घोषणा रविवार को

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही सम्प्रदाय का मुख्य फूलडोल महोत्सव चौथे दिन शुक्रवार को परवान चढ़ गया है।बड़ी संख्या में श्रद्धालु व भक्तगण मेले में उमड़ रहे है।शुक्रवार को नया बाजार स्थित राम मेड़िया से भव्य शोभायात्रा निकली गई।श्री वाणी जी महाराज थाल की शोभायात्रा में रामस्नेही भक्त और महिलाएं भक्ति रस में डुबे नजर आए।मार्ग में जगह-जगह भक्तजनों द्वारा फूलों की वर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया।शोभायात्रा नया बाजार,सदर बाजार,चमना बावड़ी,कुंडगेट, बारहठ स्मारक,त्रिमूर्ति चौराया होते हुए रामशाला कन्या महाविद्यालय के सामने द्वार से प्रवेश कर सूरज पोल के रास्ते से बारादरी पहुची।हजारों की संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं ने आचार्य श्री के दर्शन और आरती का लाभ लिया।समाधि स्तम्भ पर शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए दर्शनार्थियों की लम्बी लाइन लगी रही।विभिन क्षेत्र से आए भक्तजनों व श्रद्धालुओं ने आचार्य श्री का आगामी चातुर्मास अपने क्षेत्र में करने के लिए अर्जी लगाई है।आचार्य श्री चातुर्मास के लिए घोषणा 8 मार्च रविवार को दोपहर 12 बजे तक करेंगे।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube