ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

सलूम्बर में पूर्व विधायक अर्जुन लाल मीणा का भव्य स्वागत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनने पर कार्यकर्ताओं ने किया सम्मान

By Shubh Bhaskar · 06 Mar 2026 · 22 views
सलूम्बर में पूर्व विधायक अर्जुन लाल मीणा का भव्य स्वागत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनने पर कार्यकर्ताओं ने किया सम्मान
सलूम्बर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व विधायक सलूम्बर एवं पूर्व सांसद उदयपुर Arjun Lal Meena को राजस्थान प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य मनोनीत किए जाने पर सलूम्बर में उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने माला व उपरणा पहनाकर उनका आत्मीय अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष प्रभुलाल जैन, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विजेश भलवाड़ा, महामंत्री नरेंद्र सुथार, प्रवक्ता पंकज चौबीसा, कोषाध्यक्ष कुलदीप मंत्री, पंचायत समिति नेता प्रतिपक्ष सोहनलाल चौधरी, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष लव व्यास, उदयपुर देहात जिला मंत्री करण सिंह पवार, सुंदरलाल जैन, गजेंद्र शाह, अखिलेश बाहेती, राकेश पुरबिया, पूर्व पार्षद कपिल लड्ढा सहित कई कार्यकर्ता एवं नेता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने पूर्व विधायक अर्जुन लाल मीणा के राजनीतिक जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डाला। लव व्यास, प्रभुलाल जैन, करण सिंह पवार एवं विजेश भलवाड़ा ने कहा कि अर्जुन लाल मीणा की राजनीतिक पृष्ठभूमि सलूम्बर क्षेत्र से ही तैयार हुई है। उन्होंने अपने जनसंपर्क और कार्यशैली के माध्यम से क्षेत्र की जनता का विश्वास जीता है और भविष्य में भी सलूम्बर क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।
इस अवसर पर अर्जुन लाल मीणा ने सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि वे हमेशा जनता की अपेक्षाओं और विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे तथा क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयासरत रहेंगे।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अर्जुन लाल मीणा को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube