अच्छाई का सम्मान करते रहने से बुराई स्वतः ही बौनी हो जाती है- गुलाबचंद कटारिया महामहिम राज्यपाल पंजाब
By Shubh Bhaskar ·
06 Mar 2026 ·
22 views
अच्छाई का सम्मान करते रहने से बुराई स्वतः ही बौनी हो जाती है- गुलाबचंद कटारिया महामहिम राज्यपाल पंजाब
सुनील कुमार मिश्रा बद्री दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान उदयपुर
आचार्य भिक्षु आलोक संस्थान केलवा एवं विज्ञान समिति के सयुंक्त तत्वाधान में आचार्य भिक्षु प्रज्ञा सम्मान महामहिम राज्यपाल पंजाब गुलाब जी कटारिया, पूर्व सांसद अर्जुन लाल मीणा एवं ईंज. अखिलेश जोशी द्वारा प्रदान किया गया|
अपने उद्बोधन में महामहिम गुलाब चंद कटारिया ने कहा की अच्छाई का सम्मान करते रहने से बुराई स्वतः ही बौनी हो जाती है तथा पुस्तक देना सबसे बड़ा सम्मान | विज्ञान समिति के कार्य की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा की "व्यक्ति को बनाना" एक सर्वोच्च सेवा है जो समिति कर रही है|
राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान से प्रारंभ हुए इस कार्यक्रम में अतिथियों का सम्मान डॉक्टर केएल तोतावत एवं पवन कोठारी द्वारा किया गया |दिनेश कोठारी अध्यक्ष आचार्य भिक्षु अलोक संस्थान द्वारा स्वागत उद्बोधन व संस्था परिचय, कुल प्रमुख कुंदन लाल कोठारी द्वारा सम्मान की पृष्ठभूमि एवं डॉक्टर एल एल धाकड़ द्वारा सम्मान प्रक्रिया का संचालन किया गया |
मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया है कि आर्डर ऑफ़ कनाडा से अलंकृत डॉ जगमोहन हूमर एवं डॉक्टर ललिता जोगड़ को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए वर्ष 2025 का "आचार्य भिक्षु प्रज्ञा सम्मान" प्रदान किया गया जिसमे उन्हें नगद पुरस्कार सहित प्रशस्ति पत्र, प्रतीत चिह्न, साहित्य, शाल, पगड़ी व ऊपरणे से सुशोभित किया गया|
डॉ के पी तलेसरा एवं प्रकाश तातेड़ ने सम्मानित मनीषियों का परिचय देते हुए बताया कि डॉ हूमर एक विश्वविख्यात भूकंप वैज्ञानिक एवं समाजसेवी है | जिनके कार्यों की उत्कृष्टता के मध्येनज़र कनाडा में उन्हें सर्वोच्च नागरिक सम्मान "आर्डर ऑफ़ कनाडा" मिला है, तथा उनका जीवन शिक्षा , समाज सेवा एवं जैन दर्शन के प्रचार प्रसार को समर्पित है |
वहीं डॉक्टर ललिता जोगड़ की जन्मभूमि महाराष्ट्र होकर साहित्य एवं जैन दर्शन को समर्पित है | अपने उत्कृष्ट कार्य के लिए आप दस से अधिक देशों में सम्मान प्राप्त कर वर्तमान में 44 विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक और साहित्यिक संस्थानों में विभिन्न पदों पर सेवा कर रही है |