ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

नगर पालिका पीपाड़ शहर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

By Shubh Bhaskar · 25 Dec 2025 · 175 views
नगर पालिका पीपाड़ शहर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

नवरतन औझा

जोधपूर पीपाड़ सिटी। राज्य सरकार के निर्देशानुसार भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में नगर पालिका पीपाड़ शहर में विभिन्न कार्यक्रमों का गरिमामय आयोजन किया गया। इस अवसर पर पालिका प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और प्रबुद्धजनों ने सुशासन के प्रणेता को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्रद्धांजलि एवं विचार संगोष्ठी:

पालिका अधिशाषी अधिकारी रामकिशोर भाटी ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के छायाचित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात 'अटल विचार संगोष्ठी' का आयोजन हुआ, जिसमें वक्ताओं ने उनके जीवन दर्शन, राष्ट्रभक्ति और सिद्धांतों पर प्रकाश डाला।

सुशासन की शपथ एवं श्रमदान:

इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों और पालिका कार्मिकों को 'सुशासन की शपथ' दिलवाई गई, जिसमें पारदर्शिता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ जनसेवा का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के समापन पर पालिका परिसर और आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए सामूहिक श्रमदान किया गया।

इनकी रही उपस्थिति:

कार्यक्रम में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष आदित्य कच्छावाह, राजस्व निरीक्षक विरेन्द्र, एसबीएम इंजीनियर महेन्द्र पटेल, जनप्रतिनिधि दुलीचंद सोनी, देवाराम जांगिड़, बाबुलाल सोलंकी, मनोहर सोनेल, रामकिशोर टाक, कैलाश सैन, मगराज पुरोहित, गजेन्द्रसिंह राजपुरोहित, रूपाराम चौपड़ा, बंशीलाल जीनगर, दिलखुश जीनगर, अरविन्द सोनेल, अम्बालाल खटिक, चैनाराम, डूंगरराम सांखला, मेहराम गहलोत, प्रकाशचन्द सोनेल सहित पालिका के समस्त अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

More News

पीपाड़ शहर में साप्ताहिक निःशुल्क योग शिविर का शुभारम्भ; अंतरराष्ट्रीय योग दिवस तक चलेगा आयोजन
सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube