ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

वाईस ऑफ मीडिया राष्ट्रीय पत्रकार संगठन का राष्ट्रीय अधिवेशन ०7 व ०8 मार्च को सूरत में!

By Shubh Bhaskar · 02 Mar 2026 · 25 views
वाईस ऑफ मीडिया राष्ट्रीय पत्रकार संगठन का राष्ट्रीय अधिवेशन ०7 व ०8 मार्च को सूरत में!

जयपुर- वाईस ऑफ मीडिया राष्ट्रीय पत्रकार संगठन का राष्ट्रीय अधिवेशन आगामी ०7 व ०8 मार्च को सूरत (गुजरात) में आयोजित किया जा रहा है। इस दो दिवसीय अधिवेशन में देशभर के विभिन्न राज्यों से संगठन के प्रदेश अध्यक्ष,प्रदेश महासचिव एवं अन्य पदाधिकारी भाग लेंगे।
जानकारी के अनुसार राजस्थान से प्रदेश अध्यक्ष गोपाल गुप्ता, प्रदेश महासचिव गोविंद सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद शर्मा, प्रोग्राम संयोजक नितेश गुप्ता, कार्यकारी व्यवस्थापक संदीप अग्रवाल,कोषाध्यक्ष बाबूलाल सैनी सहित अन्य पदाधिकारी सूरत के लिए रवाना होंगे। इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश अध्यक्ष केशव सोलंकी,उत्तर प्रदेश महासचिव कमल नयन,दक्षिण प्रदेश अध्यक्ष कमल झोटा एवं दक्षिण प्रदेश महासचिव सतनारायण ट्रेलर भी अधिवेशन में सहभागिता करेंगे।
राष्ट्रीय अधिवेशन में संगठन की भावी रणनीति,पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों,संगठन विस्तार तथा मीडिया की वर्तमान चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप कॉले एवं राष्ट्रीय महासचिव दिव्या भोसले ने राष्ट्रीय सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों व सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक सहभागिता का आह्वान किया है।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube