ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

यूजीसी के विरोध में दौसा में आक्रोश रैली, पंडित त्रिलोक तिवाड़ी रहे शामिल।

By Shubh Bhaskar · 01 Mar 2026 · 62 views
यूजीसी के विरोध में दौसा में आक्रोश रैली, पंडित त्रिलोक तिवाड़ी रहे शामिल।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- दौसा-दौसा जिले में यूजीसी के विरोध में विभिन्न संगठनों और समाज के लोगों द्वारा एक विशाल आक्रोश रैली का आयोजन किया गया। इस महारैली में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर केंद्र सरकार के निर्णयों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की।
रैली में पंडित त्रिलोक तिवाड़ी,राजीव गर्ग भी शामिल हुए और मंच से अपने विचार व्यक्त करते हुए यूजीसी से जुड़े नियमों और नीतियों पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि जब तक यूजीसी से संबंधित विवादित प्रावधानों को वापस नहीं लिया जाएगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
रैली के दौरान प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को दोहराया। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने कहा कि वे किसी भी ऐसे कानून का विरोध करेंगे, जो समाज में विभाजन या असंतोष की स्थिति पैदा करे।
आयोजकों के अनुसार यह आक्रोश रैली विभिन्न सामाजिक एवं छात्र संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में निकाली गई, जिसमें सभी वर्गों के लोगों ने भाग लिया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
रैली शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube