ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

पीपाड़ शहर: पुलिस ने आमजन को 'राजकोप सिटीजन ऐप' के प्रति किया जागरूक, बांटे पैम्फलेट

By Shubh Bhaskar · 01 Mar 2026 · 168 views
पीपाड़ शहर: पुलिस ने आमजन को 'राजकोप सिटीजन ऐप' के प्रति किया जागरूक, बांटे पैम्फलेट

​पीपाड़ सिटी। आमजन की सुरक्षा और डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए रविवार को पीपाड़ शहर पुलिस द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। थानाधिकारी खेताराम सियोल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शहर के मुख्य चौराहे पर राहगीरों और वाहन चालकों को राजकोप सिटीजन एप्लिकेशन के बारे में विस्तार से जानकारी दी और जागरूकता पैम्फलेट वितरित किए।
​थानाधिकारी खेताराम सियोल ने लोगों को बताया कि बदलती तकनीक के साथ पुलिस भी हाईटेक हो रही है। राजकोप सिटीजन ऐप आम नागरिकों के लिए एक सुरक्षा कवच की तरह है। इस ऐप के माध्यम से नागरिक घर बैठे कई महत्वपूर्ण कार्य कर सकते हैं, जैसे आपातकालीन स्थिति में तुरंत पुलिस की मदद प्राप्त करना,बिना थाने आए ऑनलाइन अपनी रिपोर्ट दर्ज कराना,किरायेदार या घरेलू नौकर का पुलिस वेरिफिकेशन करवाना, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी सीधे पुलिस तक पहुँचाना।​अभियान के दौरान पुलिस कर्मियों ने मुख्य चौराहे पर आने-जाने वाले लोगों को रोककर उन्हें मोबाइल में ऐप इंस्टॉल करने का तरीका बताया। सियोल ने बताया कि इस ऐप का उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच की दूरी को कम करना और अपराध नियंत्रण में पारदर्शिता लाना है। इस दौरान पुलिस जाब्ता के साथ पुखराज व दिनेश ने लोगों से अपील की गई कि वे खुद भी जागरूक बनें और दूसरों को भी इस डिजिटल सेवा के प्रति प्रेरित करें।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube