ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

शाहपुरा बनेड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने रामस्नेही संप्रदाय के फूलडोल महोत्सव की तैयारियों का लिया जायज़ा

By Shubh Bhaskar · 01 Mar 2026 · 23 views
शाहपुरा बनेड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने रामस्नेही संप्रदाय के फूलडोल महोत्सव की तैयारियों का लिया जायज़ा

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-डॉ. लालाराम बैरवा ने शाहपुरा में आयोजित होने वाले रामस्नेही संप्रदाय के पारंपरिक फूलडोल महोत्सव की तैयारियों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने नगरपालिका अधिकारियों एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान विधायक ने आयोजन स्थल, स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, यातायात प्रबंधन तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि महोत्सव में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण की जाएं।
विधायक ने कहा कि रामस्नेही संप्रदाय का फूलडोल महोत्सव क्षेत्र की धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण प्रतीक है। इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं, इसलिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है कि व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित और सुचारू रहें।
इस दौरान नगरपालिका अधिकारी, जिला मंत्री राजेंद्र बोहरा, रमेश मारू, राजाराम पोरवाल, कैलाश धाकड़, महावीर सैनी, नटवर सोलंकी व विट्ठल शर्मा पूर्व सोशल मीडिया प्रभारी सहित कई कार्यकर्ता पदाधिकारी गण जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube