ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

पीपाड़ शहर: माहेश्वरी समाज पंचायत के चुनाव सम्पन्न, सत्यनारायण साबू बने अध्यक्ष

By Shubh Bhaskar · 28 Feb 2026 · 168 views
पीपाड़ शहर: माहेश्वरी समाज पंचायत के चुनाव सम्पन्न, सत्यनारायण साबू बने अध्यक्ष

​पीपाड़ शहर। स्थानीय माहेश्वरी भवन में शनिवार को माहेश्वरी समाज पंचायत की एक बैठक आयोजित की गई जिसमें सर्वसम्मति से समाज की नवीन कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। यह चुनावी प्रक्रिया पूर्व तहसील अध्यक्ष कैलाश जाजू एवं चुनाव अधिकारी सुनील झंवर के कुशल निर्देशन और देखरेख में संपन्न हुई।​समाज के प्रतिनिधि पपसा जाजू ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में समाज के प्रबुद्ध जनों ने आपसी सहमति से संगठन की मजबूती हेतु नई टीम का चयन किया। कार्यकारिणी में सत्यनारायण साबू को सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।​उपाध्यक्ष घनश्याम धूत,​सचिव नवीन मनिहार,
​संगठन मंत्री राजेन्द्र भूतड़ा,​सहमंत्री राजेन्द्र जाजू,​कोषाध्यक्ष मधु सोनी,​सहसचिव जुगल लढ़ा को नियुक्त किया गया।​नवनियुक्त अध्यक्ष सत्यनारायण साबू ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाज के विकास और एकता के लिए निरंतर कार्य करेंगे। इस अवसर पर समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे और नई कार्यकारिणी को बधाई दी।इस अवसर पर दिनेश झंवर, राधेश्याम सोमानी,घनश्याम चांडक,गोविंद मुथा,सुरेंद्र भूतड़ा ,मनमोहन राठी सहित समाज के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube