ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा पद पर गौ पुत्र अंचल सिंह को किया नियुक्त।

By Shubh Bhaskar · 28 Feb 2026 · 158 views
राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा पद पर गौ पुत्र अंचल सिंह को किया नियुक्त।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- आगरा- ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन में संगठन विस्तार के तहत महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गौ पुत्र सुरेश चंद्र शर्मा एवं राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी गौ पुत्र नागपाल शर्मा ने गौ पुत्र अंचल सिंह को राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष (युवा मोर्चा) पद पर नियुक्त किया है।
गौ पुत्र अंचल सिंह मूल रूप से जोधपुर जिले के निवासी हैं और लंबे समय से गौ सेवा एवं गौ रक्षा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वे दिन-रात गौ माताओं की सेवा में समर्पित रहते हैं तथा वर्तमान में चार गौशालाओं की देखरेख की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। गौ पुत्र पारस सिंह के साथ मिलकर उन्होंने अनेक गौवंश का उपचार, संरक्षण और सेवा कार्य किया है।
संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि अंचल सिंह के नेतृत्व में युवा मोर्चा प्रदेश में गौ सेवा के कार्यों को और अधिक गति देगा तथा युवाओं को संगठन से जोड़कर गौ रक्षा अभियान को सशक्त बनाएगा।
उल्लेखनीय है कि ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्म दास महाराज गौ माता को राष्ट्र माता घोषित किए जाने के संकल्प के साथ निरंतर सक्रिय हैं। उनके मार्गदर्शन में संगठन की पूरी टीम निस्वार्थ भाव से चौबीसों घंटे गौ माताओं की सेवा एवं रक्षा में समर्पित है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube