नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली को मातृशोक।
By Shubh Bhaskar ·
28 Feb 2026 ·
13 views
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली को मातृशोक।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- अलवर-
राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की पूज्य माताजी श्रीमती चलती देवी जी का निधन हो गया है। उन्होंने जयपुर स्थित SMS Hospital में अंतिम सांस ली।
माताजी के निधन से जूली परिवार सहित समर्थकों एवं शुभचिंतकों में शोक की लहर है। विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के पदाधिकारियों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार सायं ०4 बजे उनके पैतृक गांव काठुवास, तहसील नीमराना, जिला कोटपुतली-बहरोड़ में किया गया।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति दें।