ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

माचाड़ी कस्बे में ०1 मार्च को होगा चतुर्थ विशाल श्री श्याम फाल्गुन 2026 महोत्सव!

By Shubh Bhaskar · 28 Feb 2026 · 28 views
माचाड़ी कस्बे में ०1 मार्च को होगा चतुर्थ विशाल श्री श्याम फाल्गुन 2026 महोत्सव!

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- माचाड़ी- प्राचीन काल में अलवर जिले की राजधानी रहे माचाड़ी कस्बे में युवा श्याम सेवा समिति (रजि.) माचाड़ी द्वारा आयोजित होने वाले चतुर्थ विशाल श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव 2026 की तिथि घोषित कर दी गई है। समिति द्वारा श्रमजीवी पत्रकार संघ के तहसील उपाध्यक्ष नागपाल शर्मा माचाड़ी को श्याम भक्त दिनेश यादव नयागांव माचाड़ी द्वारा जानकारी दी गई कि यह भव्य धार्मिक आयोजन आगामी ०1 मार्च 2026 को माचाड़ी में आयोजित किया जाएगा।
समिति पदाधिकारियों ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से लगातार आयोजित हो रहे श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव को क्षेत्रवासियों का भरपूर सहयोग एवं श्रद्धा प्राप्त होती रही है। इसी उत्साह और सहयोग को देखते हुए इस वर्ष भी महोत्सव को पहले से अधिक भव्य और आकर्षक बनाने की तैयारियाँ शुरू कर दी गई हैं।
महोत्सव के अंतर्गत भव्य रथयात्रा,भजन-कीर्तन,विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान तथा श्याम भक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजन समिति ने सभी श्याम भक्तों एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। दिनेश यादव ने बताया कि निर्माणाधीन श्याम मंदिर के पूर्ण रूप से तैयार हो जाने पर अगले वर्ष जोरदार कार्यक्रम किया जाएगा जो देखने लायक रहेगा।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube