ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

प्रकृति दर्शन” प्रदर्शनी में उमड़ा उत्साह, एडिशनल एसपी ने की श्रेया कुमावत के प्रयासों की सराहना

By Shubh Bhaskar · 28 Feb 2026 · 24 views
प्रकृति दर्शन” प्रदर्शनी में उमड़ा उत्साह, एडिशनल एसपी ने की श्रेया कुमावत के प्रयासों की सराहना

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-हरित भारत एवं प्लास्टिक मुक्त राष्ट्रीय संकल्प के अंतर्गत पर्यावरण बाल योद्धा ग्रीन लिटिल बेबी नाम से प्रशिद्ध श्रेया कुमावत द्वारा आयोजित “प्रकृति दर्शन” पर्यावरण प्रदर्शनी में न्यू मॉर्डन स्कूल कुम्हार मोहल्ला के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रदर्शनी के दौरान बच्चों ने दैनिक उपयोग में आने वाली प्लास्टिक सामग्री मिर्च-मसाला एवं बच्चों के कुरकुरे की पॉलीथिन में तैयार दर्जन भर जैविक सब्जियाँ, हर्बल प्लांट्स, फल,फूलों, व कई प्रकार के सुंदर पौधों को देखा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश समझा।
इस अवसर पर क्षेत्र के एडिशनल एसपी साहब राजेश आर्य ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और श्रेया कुमावत के नवाचारपूर्ण कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहल समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
प्रदर्शनी में प्लास्टिक के पुनः उपयोग व वेस्ट टू बेस्ट के माध्यम से पौधारोपण का अनूठा संदेश दिया गया, जिसे बच्चों ने बहुत पसंद किया। छात्र-छात्राओं ने पौधों के प्रति विशेष रुचि दिखाई एवं स्वयं भी प्लास्टिक को बाहर न फेक कर उनमे पौधे लगाने और प्रकृति संरक्षण का संकल्प भी लिया।
“प्रकृति दर्शन” प्रदर्शनी न केवल पर्यावरण जागरूकता का माध्यम बन रही है, बल्कि नई पीढ़ी को प्रकृति से जोड़ने की प्रेरणा भी दे रही है।प्रदर्शनी के तीसरे दिन क्षेत्रीय वन अधिकारीयों की सयुंक्त टीम नें अवलोकन किया। श्रेया कुमावत के कार्यों की प्रशंसा किया इस अभियान से क्षेत्र में हरित चेतना की नई मिसाल स्थापित हो रही है।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube