ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

फूलडोल महोत्सव में कलाकारों की पारितोषिक राशि में कटौती के विरोध में नगर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

By Shubh Bhaskar · 27 Feb 2026 · 39 views
फूलडोल महोत्सव में कलाकारों की पारितोषिक राशि में कटौती के विरोध में नगर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-नगर कांग्रेस कमेटी शाहपुरा द्वारा कार्यवाहक अध्यक्ष रमेश सेन के नेतृत्व में नगर पालिका प्रशासन को फूलडोल महोत्सव 2026 के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कलाकारों की पारितोषिक राशि में की गई लगभग 50% कटौती के विरोध में ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में बताया गया कि महोत्सव में भाग लेने वाले स्थानीय एवं बाहरी कलाकारों मेंहदी, मूंछ, अलगोछा, अखाड़ा व होली सजावट की पारितोषिक राशि में इस वर्ष लगभग 50% की कमी कर दी गई है, जो पूर्णतः अनुचित एवं कलाकारों के सम्मान के विरुद्ध है। कलाकार अपनी प्रतिभा, समय और संसाधन लगाकर कार्यक्रमों की गरिमा बढ़ाते हैं, ऐसे में उनकी पारितोषिक राशि में कटौती करना न्यायसंगत नहीं है।
नगर कांग्रेस ने मांग की है कि पूर्व वर्षों के अनुरूप पारितोषित राशि बहाल की जाए तथा कलाकारों के सम्मान और उत्साह को बनाए रखा जाए।
वही दूसरी ओर नगर कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष रमेश सेन ने मुख्य बाजार बालाजी की छतरी से त्रिमूर्ति चौराहा तक के रोड को रिकार्पेट करने की भी माँग की।
इस दौरान नगर महामंत्री ओम सिंधी, प्रदेश सचिव राजस्थान कांग्रेस कमेटी चिकित्सा प्रकोष्ठ अतुल त्रिपाठी, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष जयंत जीनगर, यूथ कांग्रेस नगर अध्यक्ष अमन पौंड्रिक एवं युवा नेता शाहरुख खान उपस्थित रहे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube