गौ पुत्री अश्विनी अविनाश महाडिक बनीं रायगढ़ जिला अध्यक्ष।
By Shubh Bhaskar ·
27 Feb 2026 ·
34 views
गौ पुत्री अश्विनी अविनाश महाडिक बनीं रायगढ़ जिला अध्यक्ष।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):-आगरा- ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन सम्पूर्ण भारत देश में निस्वार्थ भाव से चौबीसों घंटे गौ माताओं एवं सनातन धर्म की सेवा और रक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। संगठन द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए महाराष्ट्र प्रदेश के रायगढ़ जिला की कमान नारी शक्ति के हाथों में सौंपी गई है।
दिनांक 27 फरवरी को संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने गौ पुत्री अश्विनी अविनाश महाडिक को रायगढ़ जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया। इससे पूर्व वे जिला महामंत्री पद पर सक्रिय रूप से कार्यरत थीं। संगठन ने उनकी निष्ठा, सेवा भाव और सक्रिय भूमिका को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।
संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने आशा व्यक्त की है कि उनके नेतृत्व में रायगढ़ जिले में संगठन का विस्तार होगा तथा एक विशाल गौ रक्षक सेना का गठन किया जाएगा। साथ ही नारी शक्ति को संगठित करते हुए जन-जन तक गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की आवाज को सशक्त रूप से पहुंचाया जाएगा।
नव नियुक्त जिला अध्यक्ष अश्विनी अविनाश महाडिक ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे गौ सेवा, धर्म रक्षा और संगठन की मजबूती के लिए पूर्ण समर्पण भाव से कार्य करेंगी।