ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

खेतों में लहलहा रही गेहूं की सुनहरी बलियां होली पर होगी कटाई* *अनुकूल मौसम और समय पर सिंचाई से फसल की स्थिति अच्छी*

By Shubh Bhaskar · 27 Feb 2026 · 20 views
*खेतों में लहलहा रही गेहूं की सुनहरी बलियां होली पर होगी कटाई*

*अनुकूल मौसम और समय पर सिंचाई से फसल की स्थिति अच्छी*

*शुभ भास्कर राजस्थान*

*रामसिंह मीणा रघुनाथपुरा*

बड़ीसादड़ी रबी की मुख्य फसल गेहूं अब पकने की और है खेतों में गेहूं की सुनहरी और भरी हुई बलियां लहलहा रही है होली पर्व के आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों में गेहूं की फसल की कटाई शुरू होगी क्षेत्र के बड़ीसादड़ी क्षेत्र के आस पास क्षेत्र के खेतों में गेहूं की फसल पककर लगभग तैयार हो चुकी है खेतों में गेहूं की भरी हुई बलियां इस वर्ष अच्छी पैदावार के संकेत दे रही है फसल लगभग 80 से 90 प्रतिशत तक पक चुकी है और दानों में पर्याप्त भराव हो चुका है मौसम अनुकूल रहने ठंड का असर संतुलित रहने और समय पर सिंचाई होने से फसल की गुणवत्ता बेहतर बताई जा रही है कई स्थानों पर पौधों का रंग हरा से सुनहरा हो चुका है जो कटाई केलिए तैयार होने का संकेत है

*किसान कटाई की तैयारियों में जुटे*
ग्रामीण क्षेत्रों में किसान फसल की निगरानी कर रहे हैं और कटाई की तैयारियां शुरू कर दी गई है रघुनाथपुरा गांव मनोहर सिंह मीणा ने बताया कि होली के आस पास गेहूं की कटाई शुरू होने की संभावना है इसके लिए मजूदरों की व्यवस्था की जा रही है ताकि फसल को समय पर काटकर सुरक्षित घर लाया जा सके

*अच्छी पैदावार और बेहतर भाव की उम्मीद*

किसान परिवारों में इस बार अच्छी पैदावार को लेकर उत्साह का माहौल है उनको उम्मीद है कि इस वर्ष उत्पादन बेहतर रहेगा और बाजार में गेहूं के अच्छे भाव मिलने से उन्हें आर्थिक लाभ होगा अनुकूल परिस्थितियों के कारण इस बार फसल को नुकसान की आशका कम है जिससे किसानों के चेहरे पर संतोष और उम्मीद साफ दिखाई दे रही है

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube