ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

बलरामपुर के आज़ाद पार्क में मनाया गया चंद्रशेखर आज़ाद का बलिदान दिवस

By Shubh Bhaskar · 27 Feb 2026 · 16 views
बलरामपुर के आज़ाद पार्क में मनाया गया चंद्रशेखर आज़ाद का बलिदान दिवस


क्रांतिकारी विचार धारा मोर्चा ने मनाया चंद्रशेखर आज़ाद का बलिदान दिवस

राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का हुआ समापन

दैनिक शुभ भास्कर उत्तर प्रदेश सम्वाददाता संतोष कुमार
बलरामपुर के स्थानीय आज़ाद पार्क में क्रांतिकारी विचार धारा मोर्चा द्वारा अमर शहीद एवं महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आज़ाद का बलिदान दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आदर्श नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ तथा मोर्चा के संयोजक अध्यक्ष डॉ. राकेश चंद्रा ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
अपने संबोधन में मोर्चा के संयोजक डॉ. राकेश चंद्रा ने कहा कि वर्ष 1931 में अंग्रेजों से मुखबिरी के बाद अल्फ्रेड पार्क में चंद्रशेखर आज़ाद को घेर लिया गया था, जहां उन्होंने अदम्य साहस का परिचय देते हुए वीरतापूर्वक मुकाबला किया और अंततः मातृभूमि के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं को आज़ाद के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
मुख्य अतिथि डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ ने कहा कि वर्तमान समय में चंद्रशेखर आज़ाद के संघर्ष, त्याग और राष्ट्रभक्ति को समझना और अपने जीवन में उतारना अत्यंत आवश्यक है। उनके आदर्शों को अपनाकर ही देश के प्रति सच्ची सेवा की जा सकती है।
कार्यक्रम में जिला मीडिया प्रभारी डी.पी. सिंह बैस, कमलेश त्रिपाठी, जितेंद्र कुमार, संतोष कुमार, सतीश श्रीवास्तव, अर्जुन यादव, डॉ. अफजाल अहमद खान, शिवम्, जय प्रकाश हिन्दू, सजीव श्रीवास्तव, संजय कश्यप, लक्ष्मण जायसवाल सहित अनेक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube