एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पाटन में प्रवेश हेतु आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ।
By Shubh Bhaskar ·
27 Feb 2026 ·
12 views
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पाटन में प्रवेश हेतु आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- रैणी - जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा ०7, ०8 एवं ०9 में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। विद्यालय रैणी पंचायत समिति क्षेत्र के पाटन गांव में स्थित है।
विद्यालय प्राचार्य डी.बी. यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा 11 में प्रवेश प्रक्रिया दसवीं कक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद, प्राप्तांकों के आधार पर शुरू की जाएगी। इच्छुक विद्यार्थी विभागीय वेबसाइट Tribal Area Development Department Rajasthan (www.tad.rajasthan.gov.in�) पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया एचएसएमएस पोर्टल पर 25 फरवरी 2026 से प्रारंभ हो चुकी है। अभ्यर्थी वेबसाइट पर दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए आवेदन पत्र भर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 मार्च 2026 निर्धारित की गई है।
प्रवेश परीक्षा का आयोजन 15 मार्च 2026 को किया जाएगा। विद्यालय प्रशासन ने पात्र विद्यार्थियों से समय रहते आवेदन करने की अपील की है, ताकि वे इस अवसर का लाभ उठा सकें।