ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

विशाल कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का होगा शुभारम्भ कल से

By Shubh Bhaskar · 24 Dec 2025 · 71 views
विशाल कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का होगा शुभारम्भ कल से

पीपाड सिटी विश्व स्तरीय गो चिकित्सालय नागौर के पीड़ित गोवंश हितार्थ विशाल भागवत कथा का आयोजन महोत्सव के उपलक्ष्य मे कल से आयोजित होने वाली विशाल भागवत कथा व नानी बाई के मायरे की लक्ष्मी होटल के पीछे तैयारियां पूर्ण हो चुकी है।

कथा व्यवस्थापक पिंटूराज कच्छावाह ने बताया कि इस कलश यात्रा हेतु कथा टीम घर-घर जाकर सांखलो का बेरा ,नयापुरा ,रेलवे स्टेशन ,नौखड़ा बेरा ,सोलंकी बेरा, न्यू बस स्टैंड, इंदिरा कॉलोनी, परिहारो का बेरा, सहित पीपाड़ शहर के विभिन्न मोहल्लो व आस पास के दर्जनो गांवों में निःशुल्क कलश वितरित किये गये, साथ ही कथा कार्ड देकर निमंत्रण दिया गया।

कलश यात्रा में महामण्डलेश्वर स्वामी कुशालगिरीजी महाराज का सानिध्य भी प्राप्त होगा। कलश यात्रा का समय सुबह 10:15 बजे सब्जी मंडी से रवाना होकर मामाजी गार्डन पहुंचेगी । जगह-जगह कलश धारण किये महिला शक्ति व भक्तों पर पुष्पवर्षा की जायेगी। कथा में मनमोहक दिव्य सजीव झांकियों का प्रस्तुतिकरण भी किया जायेगा।

इस विशाल भागवत कथा में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधार्थ छोटे वाहन व बसों की व्यवस्था रहेगी।

More News

पीपाड़ शहर में साप्ताहिक निःशुल्क योग शिविर का शुभारम्भ; अंतरराष्ट्रीय योग दिवस तक चलेगा आयोजन
सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube