ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

उरई में 8 मार्च को भव्य महिला सशक्तिकरण सम्मान समारोह एवं होली मिलन, उद्योग व्यापार मंडल ने की घोषणा*

By Shubh Bhaskar · 26 Feb 2026 · 208 views
*उरई में 8 मार्च को भव्य महिला सशक्तिकरण सम्मान समारोह एवं होली मिलन, उद्योग व्यापार मंडल ने की घोषणा*
दैनिक शुभ भास्कर नीरज प्रजापति उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड
उरई -आज जिला परिषद स्थित पूजा फर्नीचर पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद जालौन के जिलाध्यक्ष एवं बुंदेलखंड प्रभारी संतोष गुप्ता के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई बैठक में संगठन के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 8 मार्च – अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सशक्तिकरण को समर्पित भव्य महिला सशक्तिकरण सम्मान समारोह एवं होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
यह गरिमामय कार्यक्रम होटल जागृति इन कालपी रोड उरई में आयोजित होगा, जहाँ जनपद की सम्मानित एवं प्रेरणादायी महिलाओं को उनके उत्कृष्ट योगदान हेतु सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान जिला महिला कार्यकारिणी की घोषणा भी सुनिश्चित की गई, जिससे संगठन में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी और नेतृत्व को सशक्त किया जा सके करीब आधा दर्जन से ज्यादा युवा इन्फ्लूसरो को संगठन से जोड़ा गया है जिसमें सागर राजपुर प्रद्युम्न राजपूत श्रद्धा राजपूत प्रिया राजपूत रीना एवं अन्य।
बैठक में सभी सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अपने-अपने दायित्व ग्रहण किए तथा अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। यह आयोजन सामाजिक समरसता, महिला सम्मान एवं संगठन की एकजुटता का प्रतीक होगा इस अवसर पर ज्ञान सिंह खंगार बलवीर सोनी प्रदीप द्विवेदी संजीव सिपोलिया डॉक्टर प्रज्ञा राजपूत सुनीता राज बलवीर जादौन बंटू गुर्जर सौरभ अवस्थी राघवेंद्र सिंह उदय करण प्रजापति उत्तम सिंह राजावत वंदना पांचाल सरिता कुशवाहा शिव दयाल हुंका रमेश यादव हर्ष राजपूत धर्मेंद्र पांचाल इत्यादि पदाधिकारी बंधु उपस्थित रहे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube