ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

बांदीकुई: उपकारागृह कोलाना का राजकुमार चतुर्वेदी द्वारा संयुक्त निरीक्षण।

By Shubh Bhaskar · 26 Feb 2026 · 21 views
बांदीकुई: उपकारागृह कोलाना का राजकुमार चतुर्वेदी द्वारा संयुक्त निरीक्षण।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- बांदीकुई- 26 फरवरी 2026 को उपकारागृह कोलाना में प्रशासनिक अधिकारियों की टीम द्वारा संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जेल परिसर की व्यवस्थाओं, सुरक्षा इंतजामों तथा बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का गहनता से जायजा लिया गया।
निरीक्षण टीम का नेतृत्व राजकुमार चतुर्वेदी ने किया। अधिकारियों ने बैरकों,रसोईघर, सुरक्षा व्यवस्था,साफ-सफाई एवं अभिलेखों की जांच की। साथ ही जेल स्टाफ को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने तथा व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कारागृह में अनुशासन एवं सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए तथा व्यवस्थाओं में सुधार के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा गया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube