ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

गौ पुत्र यश महावर को राजस्थान प्रदेश महामंत्री पद पर कि नियुक्ति।

By Shubh Bhaskar · 26 Feb 2026 · 85 views
गौ पुत्र यश महावर को राजस्थान प्रदेश महामंत्री पद पर कि नियुक्ति।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन में संगठन विस्तार के तहत गौ पुत्र यश महावर को राजस्थान प्रदेश महामंत्री पद पर नियुक्त किया गया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पंडित सुरेश पुजारी के कहने पर राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी गौ पुत्र नागपाल शर्मा एवं राजस्थान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गौ पुत्र सुरेशचंद शर्मा ने उनके सक्रिय योगदान और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें ज़िला स्तर से पदोन्नत कर प्रदेश महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
प्रदेश अध्यक्ष गौ पुत्र सुरेश पुजारी ने बताया कि संगठन का लक्ष्य पूरे राजस्थान में एक विशाल और सशक्त गौ रक्षक सेना का गठन करना है, जिससे गौ सेवा और संरक्षण के कार्यों को मजबूती मिल सके। उन्होंने विश्वास जताया कि यश महावर अपने नए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे।
इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्म दास महाराज, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौ पुत्र रवि कुमार शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गौ पुत्र सुरेश चंद्र शर्मा, राष्ट्रीय सचिव गौ पुत्र प्रेम किशोर गंगवार, राष्ट्रीय महामंत्री गौ पुत्र राम देव मिश्रा तथा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष गौ पुत्री रनिया सिंह धाकरे सहित अनेक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने यश महावर को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube