ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

बरेली में मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया ज्ञापन, होली पर गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग।

By Shubh Bhaskar · 26 Feb 2026 · 97 views
बरेली में मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया ज्ञापन, होली पर गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- बरेली- ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन द्वारा आज 25 फरवरी को सुबह 11 बजे बरेली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन तहसील उपजिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषित किया गया।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र संत धर्म दास महाराज ने बताया कि ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन गौ माता और सनातन धर्म की सेवा एवं रक्षा के लिए पूरे भारत में निस्वार्थ भाव से कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि होली महोत्सव के पावन अवसर पर गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए।
ज्ञापन में यह भी मांग रखी गई कि यदि कोई व्यक्ति गौ हत्या करते हुए पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्यवाही की जाए। संगठन ने दोषियों के खिलाफ सख्त दंडात्मक प्रावधान लागू करने की बात कही है।
संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि सनातन धर्म के पर्वों पर गौ माता के सम्मान और संरक्षण को सुनिश्चित किया जाना चाहिए। इस अवसर पर ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय सचिव गौ पुत्र प्रेम किशोर गंगवार, उत्तर प्रदेश मंत्री गौ पुत्र अंकित गंगवार, बरेली मंडल सचिव गौ पुत्र ओमवीर सिंह चौधरी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube