ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

केंद्रीय विद्यालय को लेकर पूरे राजगढ़ कस्बे का बाजार रहा पूर्णतया बंद।

By Shubh Bhaskar · 24 Dec 2025 · 168 views
केंद्रीय विद्यालय को लेकर पूरे राजगढ़ कस्बे का बाजार रहा पूर्णतया बंद।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- राजगढ़- राजगढ कस्बे में केंद्रीय विद्यालय की मांग को लेकर बुधवार को आमजन व व्यापारियों का व्यापक जनआक्रोश देखने को मिला। राजगढ़ आवाज मंच के बैनर तले कस्बे के चौपड़ बाजार, गोविन्द देव जी बाज़ार, गोल सर्किल, सराय मार्केट,मिस्त्री मार्केट,मेला का चौराहा सहित कस्बे के संपूर्ण बाजार को पूर्णतया बंद रखा गया। व्यापारियों,सामाजिक संगठनों एवं आमजन ने एकजुट होकर केंद्रीय विद्यालय को राजगढ़ में ही खोले जाने की मांग तेज कर दी है। बंद के चलते बाजारों में सुबह से ही सन्नाटा पसरा रहा। राजगढ़ आवाज मंच के संयोजक मुकेश जैमन के नेतृत्व में कस्बे के व्यापारियों एवं नागरिकों ने पंडित भवानी सहाय चौक से नारेबाजी करते हुए कस्बे के मुख्य मार्गों से उपखंड कार्यालय तक जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। इस दौरान
वक्ताओं ने स्थानीय नेताओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए केंद्रीय विद्यालय के स्थानांतरण का विरोध किया। राजगढ़ विकास मंच के संयोजक मुकेश जैमन ने बताया कि वर्ष 2021 में राजगढ़ के लिए केंद्रीय विद्यालय स्वीकृत हुआ था, लेकिन बाद में भूमि के अभाव का हवाला देकर इसे रैणी उपखंड के दलालपुरा में आवंटित करवा दिया गया, जो राजगढ़ वासियों के साथ विश्वासघात है। स्थानीय लोगों ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय राजगढ़ के विद्यार्थियों और अभिभावकों की वर्षों पुरानी मांग है और इसे किसी भी हाल में छीने जाने नहीं दिया जाएगा। दलालपुरा में किए गए भूमि आवंटन को तत्काल निरस्त कर विद्यालय को राजगढ़ में ही स्थापित किया जाना चाहिए। लोगों ने चेतावनी दी कि जब तक केंद्रीय विद्यालय राजगढ़ को नहीं मिल जाता और दलालपुरा का आवंटन रद्द नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। लोगों ने कहा कि यह केवल कुछ लोगों की नहीं, बल्कि संपूर्ण राजगढ़ की आवाज है, जिसे दबाया नहीं जा सकता। इस दौरान बड़ी संख्या में व्यापारी, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि,
युवा और आम नागरिक मौजूद रहे तथा सभी ने एक स्वर में केंद्रीय विद्यालय राजगढ़ में खोले जाने की मांग का समर्थन किया।

?si=hScPXA_Qvmivwwlg

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube