ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

फूलडोल मैले में आवंटित होने वाली अस्थाई दुकानों की लाॅटरी निकाली

By Shubh Bhaskar · 26 Feb 2026 · 28 views
फूलडोल मैले में आवंटित होने वाली अस्थाई दुकानों की लाॅटरी निकाली

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-शाहपुरा फूलडोल महोत्सव 2026 दिनांक 03.03.2026 से 08.03.2026 तक आयोजित होने जा रहा है जिसमें लगने वाली अस्थाई दुकानों के कुल 689 आवेदन पालिका को प्राप्त हुये। जिसमें से 222 अस्थाई दुकानों का आवंटन जरिये लाॅटरी प्रक्रिया दिनांक 26.02.2026 को नगर पालिका सभा भवन में उपखण्ड़ अधिकारी एवं प्रशासक सुनिल कुमार मीणा के निर्देश में तहसीलदार भीमराव परिहार, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी शिवप्रकाश शर्मा, कमैटी सदस्य रमेश शर्मा, भरत सिंह, पालिका के कनिष्ठ अभियन्ता एवं मैला प्रभारी कुलदीप जैन, सहायक प्रशासनिक अधिकारी भारत कुमार वैष्णव द्वारा निकाली गई। जिसमें राजीविका-7, चुर्ण आचार-3, मणिहारी-42, खिलौना-27, चश्मा,बैल्ट,घडी, पर्स बैग-33, रेडीमेड-6, टेडीबीयर-3, अन्य-15 का आवंटन किया गया जो भीलवाड़ा रोड़ सडक के दोनों ओर लगाई जायेगी। तथा हाॅयर सैकण्डरी स्कूल के अन्दर परिसर में नास्ता-52, आईस्क्रीम-25, अमेरीक भुट्टा-5, गन्ना चरखी-11 की अस्थाई दुकानों का आवंटन किया गया साथ ही इस वर्ष मेले में आने वाले समस्त प्रकार के झुल्ला-चकरी आदि हाॅयर सैकण्डरी स्कूल के अन्दर परिसर में ही लगाये जायेंगे। जिस व्यक्ति को दुकान आवंटित हुयी है वह व्यक्ति किसी अन्य को दुकान विक्रय नही कर सकेंगे। अगर ऐसा पाया जाता है तो उक्त दुकान का आवंटन निरस्त कर दिया जायेगा।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube