ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

MLA फंड घोटाले में विधायकों की बढ़ेंगी मुश्किलें! फिर होगी , BAP विधायक को भी बुलाया।

By Shubh Bhaskar · 24 Dec 2025 · 53 views
MLA फंड घोटाले में विधायकों की बढ़ेंगी मुश्किलें! फिर होगी , BAP विधायक को भी बुलाया।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- जयपुर- राजस्थान में विधायक निधि में भ्रष्टाचार के मामले में कांग्रेस, भाजपा और एक निर्दलीय विधायकों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। तीन विधायकों को फिर से विधानसभा की सदाचार कमेटी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। जानकारी के अनुसार, विधानसभा में मंगलवार को सदाचार कमेटी की बैठक हुई, जिसके बाद तीनों विधायकों को पूरी तैयारी के साथ सदाचार कमेटी के सामने पूछताछ के लिए 06 जनवरी 2026 को पेश होने का नोटिस भेजा गया। इन तीन विधायकों के अलावा बीजेपी विधायक जयकृष्ण पटेल को भी कमेटी ने बुलाया है।
*आरोपों पर MLA क्या बोले:*
दरअसल, बीते दिनों एक समाचार पत्र के स्टिंग ऑपरेशन के वीडियो के जरिए विधायक निधि में कमीशनखोरी की बात सामने आई थी। स्टिंग वीडियो में खींवसर से भाजपा विधायक रेवंत राम डांगा,हिंडौन से कांग्रेस विधायक अनीता जाटव और बयाना रूपबास से निर्दलीय विधायक ऋतु बनावत पर विधायक निधि का पैसा मंजूरी करने के लिए कमीशन खाने का आरोप लगा था।हालांकि, तीनों विधायकों ने इसे फर्जी बताते हुए किसी भी भ्रष्टाचार या कमीशन खोरी में शामिल होने से इनकार कर दिया था।
*विधायकों ने क्यों मांगा था समय:*
विधायक निधि में कमीशनखोरी की बात सामने आने पर बीजेपी और कांग्रेस ने अपने-अपने विधायकों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया, जिसका विधायकों ने जवाब भी दिया। उधर मामले की जांच कर रही विधानसभा की सदाचार कमेटी ने बीते शुक्रवार (19 दिसंबर) को तीनों विधायकों से आरोपों को लेकर पूछताछ पूरी की थी।जिस पर विधायकों ने दस्तावेज जमा करने के लिए अतिरिक्त समय मांगा था। भाजपा विधायक रेवंत राम डांगा ने 15 दिन, ऋतु बनावत ने 10 दिन और अनीता जाटव ने ०7 दिन का समय लिया!
*कमेटी की बैठक के बाद फिर से बुलाया:*
अब मंगलवार को सभापति कैलाश वर्मा की अध्यक्षता में सदाचार कमेटी की बैठक हुई, जिसके बाद फिर से तीनों विधायकों (ऋतु बनावत,अनीता जाटव और रेवंत राम डांगा) को कमेटी के सामने पेश होने के लिए नोटिस दिया गया है! सभी विधायकों को 07 जनवरी को कमेटी के सामने पेश होने को कहा गया है! बीएपी विधायक जयकृष्ण पटेल से भी पूछताछ करने के लिए सदाचार कमेटी ने नोटिस भेजा है! जयकृष्ण पटेल पर विधानसभा में सवाल पूछने के बदले घूस लेने का आरोप है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube