ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने विभिन्न योजनाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

By Shubh Bhaskar · 26 Feb 2026 · 37 views
कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने विभिन्न योजनाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- अलवर जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक लेकर केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का विस्तृत मूल्यांकन किया। बैठक में अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा समयबद्ध लक्ष्य पूर्ति के निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, सांसद एवं विधायक निधि (MP/MLA फंड), मेवात विकास कार्यक्रम, डीएमएफटी, एमजेएसए, गुरु गोवलकर योजना तथा श्यामा प्रसाद मुखर्जी योजना सहित अन्य योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। कलक्टर ने कहा कि पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ पारदर्शिता के साथ समय पर मिले, यह सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने अधूरे कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने तथा नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि फील्ड विजिट कर जमीनी स्तर पर योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करें और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube