पंचायत चुनाव टल सकते हैं ०6 महीने!
By Shubh Bhaskar ·
26 Feb 2026 ·
51 views
पंचायत चुनाव टल सकते हैं ०6 महीने!
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- जयपुर- राजस्थान में पंचायत चुनावों को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, राजस्थान सरकार ने पंचायत चुनावों को छह महीने आगे बढ़ाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है।
जानकारी के मुताबिक इस मामले में डायरी नंबर 11526/2026 दर्ज किया गया है। अब इस याचिका पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का इंतजार किया जा रहा है। कोर्ट के फैसले के बाद ही चुनाव कार्यक्रम को लेकर स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
यदि सरकार की याचिका स्वीकार कर ली जाती है तो राज्य में पंचायत चुनाव निर्धारित समय से छह महीने बाद कराए जा सकते हैं। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों की राजनीतिक गतिविधियों पर भी इसका सीधा असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।
फिलहाल इस मुद्दे को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। सभी की नजरें अब सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर टिकी हुई हैं।