ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

कैम्पस प्लेसमेंट शिविर 27 फरवरी को

By Shubh Bhaskar · 25 Feb 2026 · 190 views
कैम्पस प्लेसमेंट शिविर 27 फरवरी को

विजन कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, उदयपुर रोड, बोजुन्दा, चित्तौड़गढ़


दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान चित्तौड़गढ़ कैलाश चंद्र सेरसिया

जिला प्रशासन, चित्तौड़गढ़ एवं जिला रोजगार कार्यालय, चित्तौड़गढ़ के संयुक्त तत्वावधान में 27 फरवरी (शुक्रवार) को प्रातः 11 बजे से 3 बजे तक विज़न कॉलेज ऑफ़ मैनेजमेंट, उदयपुर रोड, बोजुन्दा में कैम्पस प्लेसमेन्ट शिविर आयोजित किया जाएगा।

जिला रोजगार अधिकारी राहुल देव सिंह ने बताया कि शिविर में निजी क्षेत्र की 15 से अधिक कंपनियों ने पंजीयन कराया है। प्रमुख कंपनियों में —नितिन स्पिनर्स लि.,नसस सिक्योरिटी प्रा.लि., एस.आई.एस. सिक्योरिटी प्रा.लि , सीके मोटर्स ,
सिक्योर मेटर्स लि., फ्लिपकार्ट, ब्लाइंकित, ट्रेंट लि., अमेज़न, मारुती सुजुकी , श्रीराम जनरल इन्शुरन्स को .लि. सहित अन्य प्रतिष्ठित कंपनियाँ भाग लेंगी।

इसके अतिरिक्त स्थानीय नियोजक भी उपस्थित रहेंगे, जो बेरोजगार आशार्थियों का साक्षात्कार लेकर मौके पर ही प्रारम्भिक रोजगार अवसर प्रदान करेंगे। 1500 से अधिक रिक्तियां उपलब्ध,शिविर में 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के ऐसे युवा, जो निजी क्षेत्र में कार्य करने के इच्छुक हैं, भाग ले सकते हैं। लगभग 1500 से अधिक रिक्त पद उपलब्ध हैं। जिनकी योग्यता सेकेंडरी, सीनियर सेकेंडरी, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई, डिप्लोमा/डिग्री धारक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

अभ्यर्थी साथ लाएं:
शैक्षणिक योग्यता के मूल दस्तावेज,पैन कार्ड / आधार कार्ड / वोटर आईडी / राशन कार्ड,मूल निवास प्रमाण पत्र
जाति प्रमाण पत्र (एससी /एसटी /ओबीसी हेतु लागू)
पासपोर्ट साइज फोटो
बायोडाटा / सीवी
जिला प्रशासन ने अधिक से अधिक युवाओं से शिविर में भाग लेकर रोजगार अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube