ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

जिगिनियाँ में विद्युत खम्भा लगवाने के लिए जनप्रतिनिधियों से की गई मांग*

By Shubh Bhaskar · 18 Dec 2025 · 17 views
*जिगिनियाँ में विद्युत खम्भा लगवाने के लिए जनप्रतिनिधियों से की गई मांग*

*मया - बाज़ार (अयोध्या):-*

विकास खण्ड मया के अन्तर्गत ग्राम सभा सराय सागर के मजरे जिगिनियाँ गांव में विद्युत खम्भा लगवाने के लिए प्रधान प्रतिनिधि सुजीत मिश्रा एवं अपना दल के नेता प्रमोद सिंह से मांग की गई, लेकिन कोई उम्मीद दिखाई नहीं पड़ रही हैं,जबकि जिगिनियाँ गांव में लगभग एक दर्जन घर पर उजाले की व्यवस्था के लिए किसी जनप्रतिनिधि ने ध्यान नहीं दिया, और इसी जिगिनियाँ गांव में एक आस्ताना हजरत बाबा मोहम्मद जाकिर हुसैन शाह रहमतुल्लाह अलैह का भी स्थित हैं, आस्ताने के खादिम एवं युवा समाजसेवी मुबारक अली इदरीशी ने भी सभी जनप्रतिनिधियों से आस्ताने के पास विद्युत खम्भा लगवाने की भी सिफारिश की हैं, अब देखना हैं कि किस जनप्रतिनिधि द्वारा सबसे पहले आस्ताने के पास विद्युत खम्भा लगता हैं।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube