ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

सातवें दिन तेज हुआ ‘परशुराम चौराहा’ नामकरण आंदोलन पूर्व सांसद दद्दन मिश्र ने प्रशासन से जल्द निर्णय की मांग की

By Shubh Bhaskar · 25 Feb 2026 · 19 views
सातवें दिन तेज हुआ ‘परशुराम चौराहा’ नामकरण आंदोलन

पूर्व सांसद दद्दन मिश्र ने प्रशासन से जल्द निर्णय की मांग की

हस्ताक्षर व पोस्टकार्ड अभियान से सीएम-पीएम तक पहुंचाई जा रही जनभावना



दैनिक शुभ भास्कर उत्तर प्रदेश सम्वाददाता संतोष कुमार

बलरामपुर। निर्माणाधीन चौराहे का नाम ‘परशुराम चौराहा/चौक’ रखे जाने की मांग सातवें दिन और तेज हो गई। सामाजिक कार्यकर्ता शिवांशु शुक्ला के नेतृत्व में चल रहे हस्ताक्षर अभियान को उस समय नया बल मिला जब प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व सांसद दद्दन मिश्र से मुलाकात की।
पूर्व सांसद ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि वे जिला प्रशासन से आवश्यक कार्रवाई कराने के लिए बात करेंगे और इस संबंध में मुख्यमंत्री को भी पत्र लिखेंगे, ताकि नामकरण की प्रक्रिया शीघ्र पूरी हो सके।
शिवांशु शुक्ला ने बताया कि 17 फरवरी से शुरू हुए अभियान में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने हस्ताक्षर कर समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह जनभावना से जुड़ा विषय है और लोग लगातार जुड़ते जा रहे हैं।
अभियान को कई सामाजिक और राजनीतिक व्यक्तियों का समर्थन मिल रहा है, जिनमें अखिल भारतीय ब्राह्मण जन कल्याण समिति के जिला अध्यक्ष रामनरेश त्रिपाठी, संरक्षक सेतुबंध त्रिपाठी, भाजपा नेता पिंटू मिश्रा, मुस्ताक, हंसराज विश्वकर्मा, ऋषि पांडे, संतोष कुमार पांडे, डॉ. अजय शुक्ला, अरविंद सिंह और पवन सिंह शामिल हैं।
इस मुद्दे को लेकर समाजसेवी संस्थाओं द्वारा पोस्टकार्ड अभियान भी चलाया जा रहा है। अब तक करीब 80 पोस्टकार्ड मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को भेजे जा चुके हैं।
समर्थकों ने स्पष्ट किया कि जब तक नामकरण की आधिकारिक घोषणा नहीं हो जाती, तब तक यह जनअभियान लगातार जारी रहेगा।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube