मादक पदार्थ जब्ती दो कार्यवाही, 02 ट्रक से करीब 46 किलो अवैध डोडा चुरा जब्त, चार आरोपी गिरफतार
By Shubh Bhaskar ·
24 Feb 2026 ·
129 views
मादक पदार्थ जब्ती दो कार्यवाही, 02 ट्रक से करीब 46 किलो अवैध डोडा चुरा जब्त, चार आरोपी गिरफतार
दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान चित्तौड़गढ़ कैलाश चंद्र सेरसिया
जिले की सदर निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की जब्ती में दो अलग अलग कार्यवाही करते हुए दो ट्रक से करीब 46 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक चित्तौड़गढ़ श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक रेंज उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव के निर्देशानुसार अवेध मादक पदार्थों की धरपकड कर तस्करो के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान *ऑपरेशन त्रिनेत्र* के तहत एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह आर.पी.एस. के निर्देशन व डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल के सुपरविजन में थानाधिकारी सदर निम्बाहेड़ा संजय शर्मा पु.नि. के निर्देश पर सुरेश चन्द उ.नि. व जाप्ता द्वारा थाने के सामने वण्डर पुलिया के पास हाईवे रोड पर नाकाबन्दी के दोरान 02 अलग अलग कार्यवाहीयो में 02 ट्रक जप्त करतें हुए 04 अभियुक्तो को गिरफतार कर करीब 46 किलो अवैध डोडा चुरा जप्त किया है। पहली कार्यवाही में एक ट्रक के चालक द्वारा न्यु खंड ओडी कार औरगांबाद से लोड कर चंडीगढ़ जाते वक्त उक्त ओडी कार लोडेड कन्टेनर के केबिन में रखे कटे से 7 किलो 400 ग्राम डोडा चुरा जब्त करतें हुए चालक 40 वर्षीय तरशेम सिंह पुत्र करम सिंह निवासी धन्ने थाना कादियान जिला गुरदासपुर पंजाब को गिरफतार किया। वहीं दुसरी कार्यवाही में एक ट्रक के टोल बाक्स में रखे 2 कटो में 38 किलो 500 ग्राम अवेध डोडाचुरा जप्त कर चालक 42 वर्षीय बिन्द्र सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी भुल्लर कालोनी मुक्तसर साहिब थाना सीटी मुक्तसर साहिब पंजाब, 20 वर्षीय सुखजिन्द्र सिंह पुत्र बिन्द्र सिंह निवासी भुल्लर कालोनी मुक्तसर साहिब थाना सीटी मुक्तसर साहिब पंजाब व 18 वर्षीय सुरज सिंह पुत्र बिन्द्र सिंह निवासी भुल्लर कालोनी मुक्तसर साहिब थाना सीटी मुक्तसर साहिब पंजाब को गिरफतार किया गया है। दोनो प्रकरणो में अनुसंधान जारी है।