ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

चेयरमैन रघुनंदन सोनी व आयुक्त रिंकल गुप्ता ने आवश्यक प्रमाण पत्र वितरित किये।

By Shubh Bhaskar · 24 Dec 2025 · 78 views
चेयरमैन रघुनंदन सोनी व आयुक्त रिंकल गुप्ता ने आवश्यक प्रमाण पत्र वितरित किये।

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-रघुनन्दन सोनी अध्यक्ष एवं आयुक्त रिंकल गुप्ता ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार दिनांक 16.12.2025 से 24.12.2025 तक शहरी समस्या समाधान शिविर 2025 का आज दिनांक 24.12.2025 को वार्ड न. 32 से 35 का नगर पालिका सभागार में आयोजित किया गया। शिविर के दौरान पालिका द्वारा निर्माण स्वीकृति 01 प्रकरणों का निस्तारण, नामहस्तान्तरण के 03 प्रकरणों का निस्तारण व 69ए के 02 पट्टे जारी किये गये तथा जन्म प्रमाण पत्र 11 एवं मृत्यु प्रमाण पत्र 01 विवाह प्रमाण पत्र 02 जारी किये गये। साथ ही 21 रोड लाईट को दुरस्त की गई तथा 04 नई लाईटें लगायी गई तथा शिविर में 01 सफाई से संबंधित शिकायत प्राप्त होने पर उस स्थान की तुरन्त सफाई करवाई गयी, एवं प्रधानमंत्री स्वनिधी योजना में 20 आवेदन आनलाईन किये गये। विद्युत विभाग को द्वारा विद्युत सप्लाई की 17 समस्याओं एवं 01 नये कनेक्शन का निस्तारण किया गया। शिविर में पालिका अध्यक्ष रघुनन्दन सोनी, आयुक्त रिंकल गुप्ता, पालिका के सहायक प्रशासनिक अधिकारी भारत वैष्णव, सहायक लेखाधिकारी कुन्दनलाल मीणा, कनिष्ठ अभियन्ता कुलदीप जैन, पार्षद युसुफ मोहम्मद, पार्षद प्रतिनिधि याकूब अली व जनप्रतिनिधि व महिला बाल विकास विभाग, अ.वि.वि.नि.लि. शाहपुरा के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube