गिलौला में मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के तहत 52 किसानों को मिले डीजल पंप सेट
By Shubh Bhaskar ·
24 Feb 2026 ·
25 views
गिलौला में मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के तहत 52 किसानों को मिले डीजल पंप सेट
दैनिक भास्कर उत्तर प्रदेश ब्यूरो चीफ संतोष कुमार
बलरामपुर श्रावस्ती गिलौला ब्लॉक सभागार में मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के अंतर्गत पूर्व निर्मित उथले नलकूपों पर डीजल पंप सेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक राम फेरन पांडेय ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर 52 लाभार्थी किसानों को डीजल पंप सेट वितरित किए।
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने और सिंचाई सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि यह योजना खेतों तक समय पर पानी उपलब्ध कराने में सहायक होगी, जिससे कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी और किसानों को आर्थिक मजबूती मिलेगी।
कार्यक्रम में अधिकारियों ने योजना की जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना का उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को सिंचाई के लिए सुलभ साधन उपलब्ध कराना है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और खेती अधिक लाभकारी हो सके।
ग्रामीण क्षेत्र के किसानों ने सरकार की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि डीजल पंप सेट मिलने से सिंचाई की समस्या काफी हद तक दूर होगी और फसल उत्पादन बेहतर होगा।