ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में वर्षों से जमे कर्मचारी, स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे सवाल

By Shubh Bhaskar · 24 Feb 2026 · 18 views
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में वर्षों से जमे कर्मचारी, स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे सवाल


दैनिक शुभ भास्कर उत्तर प्रदेश सम्वाददाता

बलरामपुर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय सहित विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) में वर्षों से एक ही पटल पर जमे कर्मचारियों को लेकर स्वास्थ्य महकमे की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होने लगे हैं। विभाग में ऐसे कई कर्मचारी हैं जो लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात हैं और जिनकी पहुंच कथित तौर पर उच्च अधिकारियों तक मानी जाती है।
सूत्रों की मानें तो स्वास्थ्य विभाग में स्थानांतरण नीति का प्रभावी रूप से पालन नहीं हो पा रहा है। इसका सीधा असर व्यवस्थाओं पर पड़ रहा है। कई केंद्रों पर जरूरी सेवाएं प्रभावित हो रही हैं, जबकि शिकायतों के बावजूद संबंधित कर्मचारियों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही।
बताया जा रहा है कि विभागीय लापरवाही और आंतरिक व्यवस्थाओं की कमजोरी का खामियाजा आम मरीजों को भुगतना पड़ता है। समय पर उपचार न मिलना, कर्मचारियों की मनमानी और जवाबदेही की कमी जैसी समस्याएं लगातार सामने आ रही हैं।
स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों का कहना है कि यदि समय रहते विभागीय सुधार और पारदर्शी स्थानांतरण नीति लागू नहीं की गई, तो सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर लोगों का भरोसा और कमजोर हो सकता है। अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर मुद्दे पर कब तक संज्ञान लेते हैं और सुधार की दिशा में क्या कदम उठाए जाते हैं।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube