ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

कड़ाके की ठंड को देखते हुए सर्व समाज हेल्प टीम राजगढ़ ने पांचवें दिन राजपुर विधालय के नौनिहालों को चरण पादुका पहनाईं।

By Shubh Bhaskar · 24 Dec 2025 · 108 views
कड़ाके की ठंड को देखते हुए सर्व समाज हेल्प टीम राजगढ़ ने पांचवें दिन राजपुर विधालय के नौनिहालों को चरण पादुका पहनाईं।

महात्मा ज्योतिबा फुले सामाजिक उत्थान एवं सेवा समिति का भी रहा सहयोग।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(राजगढ़ अलवर):- राजगढ़- राजपुर बड़ा-अलवर जिले के राजगढ़ उपखंड क्षेत्र में विगत कई वर्षों से जनहित के कार्य करती आ रही सर्व समाज हेल्प टीम समिति राजगढ़ ने राजगढ़ उपखंड क्षेत्र के राजपुर बड़ा में कक्षा ०1 से ०6 तक एवं महात्मा ज्योतिबा फुले सामाजिक उत्थान एवं सेवा समिति राजपुर बडा में कक्षा ०7-०8 के सभी बच्चों को कड़ाके की ठंड को देखते हुए राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय माली बास राजपुर बडा में स्कूली बच्चों को चरण पादुका पहनाकर मानवता की मिसाल पेश की। समिति के सहसंयोजक सुनील भाकरी,प्रमोद सैनी सकट महात्मा ज्योतिबा फुले सामाजिक उत्थान एवं सेवा समिति के उपाध्यक्ष विश्राम सैनी,ने बताया कि समिति द्वारा चलाए गए 'चतुर्थ चरण पादुका' अभियान के तहत दिसंबर 2025 के चतुर्थ चरण के पांचवें दिन मालीबास राजपुर-बडा विधालय में नंगे पांव स्कूल आने वाले सभी बच्चों को चरण पादुका (जुते-मोजे) पहनाएं।
यह शुभ कार्य दोनों संस्थाओं के सदस्यों ने अपने हाथों से बच्चों को जूते-मौजे पहनाए, जिससे बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत राजपुर बडा के पंचायत एजुकेशन आफिसर प्यारेलाल,प्रिंसिपल राजपुर बडा रहे। विद्यालय प्रबंधन समिति और ग्रामीणों ने टीम का भव्य स्वागत किया और इस पहल को बच्चों में शिक्षा के प्रति उत्साह जगाने वाला बताया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति की सहायता करना और युवाओं को सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक करना रहा। मुख्य अतिथि पीईओ प्यारेलाल एवं प्रधानाध्यापक परशुराम मीना विधालय प्रबंधन समिति व ग्रामीणों ने समितियों के कार्यों की प्रशंसा की और कार्य की सराहना की और पीईओ ने उपस्थित लोगों से कहा की जब हमको दैने लायक कुछ दे रखा है तो छोटी मोटी सेवा कार्य जरुर करे और सर्व समाज हैल्प टीम से प्रेरणा लेकर हर जरुरतमंद की सेवा करनी चाहिए कार्यक्रम की अध्यक्षता टीम के वरिष्ठ सदस्य महेंद्र कसाना ने की चरण पादुका वितरण के दौरान,प्रिंसिपल प्यारेलाल,प्रधानाध्यापक परशुराम,भागचंद सैनी अध्यक्ष एसएमसी राउप्रावि मालीबास, शैतान भांकरी,कोषाध्यक्ष प्रमोद सैनी,महेंद्र कसाना,सुनील भाकरी,सैतान भाकरी,विश्राम सैनी,पंकज सैनी,रत्तीराम सैनी (लाइनमैन),हरीराम,किशोरी लाल सैनी,प्यारेलाल सैनी, राधेश्याम,हिरालाल,आनंदीलाल, प्रधानाध्यापक सहित विधालय स्टाफ छात्र छात्राएं व ग्रामीणजन उपस्थित थे मिडिया को खबर प्रकाश भाबला दुब्बी के द्वारा दी गई

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube