ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

अंतर्राष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के आचार्य स्वामी रामदयाल महाराज का शाहपुरा आगमन पर श्रद्धालुओं में खुशी की लहर

By Shubh Bhaskar · 24 Feb 2026 · 33 views
अंतर्राष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के आचार्य स्वामी रामदयाल महाराज का शाहपुरा आगमन पर श्रद्धालुओं में खुशी की लहर

शाहपुरा(भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।
शाहपुरा-अंतर्राष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के आचार्य जगतगुरु स्वामी रामदयाल महाराज सोमवार, 23 फरवरी सायंकाल रामनिवास धाम रामद्वारा में पधारे।
आचार्य श्री के शाहपुरा आगमन पर भक्तजनों एवं श्रद्धालुओं ने उनका भावपूर्ण स्वागत करते हुए प्रणाम किया। रामद्वारा परिसर में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बना रहा।
मंगलवार को आचार्य श्री रामदयाल महाराज रामद्वारा के न्याय विभाग कक्ष में विराजमान होकर भक्तों एवं श्रद्धालुओं से मिल रहे हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर महाराज श्री के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।
इस अवसर पर महिला मंडल द्वारा महाराज श्री की आरती उतारकर उनका आशीर्वाद लिया गया। रामनिवास धाम में लगातार श्रद्धालुओं का आगमन बना हुआ है और भक्ति भाव से वातावरण सराबोर है।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube