ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

पोस्टर चित्रकला प्रतियोगिता एवं निबंध प्रतियोगिता के विजेता ओ को पुरस्कार वितरण किया

By Shubh Bhaskar · 23 Feb 2026 · 16 views
पोस्टर चित्रकला प्रतियोगिता एवं निबंध प्रतियोगिता के विजेता ओ को पुरस्कार वितरण किया

सुनील कुमार मिश्रा बद्री दैनिक शुभ भास्कर उत्तर प्रदेश प्रयागराज। प्रयाग सेवा संगम संस्था ने अपने पोस्टर कला प्रतियोगिता एवं निबंध प्रतियोगिता जिसका आयोजन एक फरवरी को हुआ था आज उसका पुरस्कार वितरण समारोह एवं अपनी वार्षिक बैठक का आयोजन बाजवा निवास सिविल लाइंस में किया, जिसके मुख्य अतिथि एस. के. पाल, एडीशनल सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया उच्च न्यायालय इलाहाबाद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष मोहन ने की। पोस्टर प्रतियोगिता तीन ग्रुप एवं निबंध प्रतियोगिता में चार ग्रुपों में पुरस्कार दिए गए। समारोह में संस्था के सचिव राजेश श्रीवास्तव ने वार्षिक लेखा जोखा प्रस्तुत किया तथा विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया गया । तीन ग्रुप के पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार अद्विता चौधरी, वान्या यादव, आयसा यादव को, द्वितीय पुरस्कार स्वास्ति गुप्ता, याशिता सिंह, समीक्षा पांडेय तथा तृतीय पुरस्कार सदकिन, वंश जवाहर, मृदुल गौतम को मिला। चार निबंध प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार प्रज्ञा त्रिपाठी, प्रांजल त्रिपाठी, आर्यन वर्मा, अलीशा वर्मा को, द्वितीय पुरस्कार दिव्या मिश्रा, पल्लवी शर्मा, रोहित गौड़, समीक्षा पांडेय को तथा तृतीय पुरस्कार अर्पिता शुक्ला, शिवालिका दीप्ति, अपर्णा, काव्या मिश्रा को मिला। इसके अतिरिक्त सभी ग्रुपों में सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए गए व सभी निर्णायकों को भी मंच पर सम्मानित किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता के निर्णायक राज्य ललित कला अकादमी संस्कृति विभाग के विख्यात चित्रकार रवीद्र कुशवाहा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पृथ्वी को बचाने के लिए सभी को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए जो पेड़ बनाकर मनुष्य को जीवनदायिनी आक्सीजन प्रदान कर सके और मौसम के असंतुलन को ठीक कर सके। मुख्य वक्ता रानी रेवती देवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य बांके बिहारी पांडेय ने बिखरते परिवार को बचाने का संकल्प रखते हुए समाज को संयुक्त परिवार की अवधारणा व खूबियां बताई। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगीत वंदे मातरम के गायन से हुआ एवं इसका समापन राष्ट्रगान के गायन से हुआ। कार्यक्रम में मिल्कियत सिंह बाजवा, मिसेज बाजवा, शैलेश श्रीवास्तव, शादमा सहित सैकड़ो गणमान्य एवं छात्र सहभागी रहे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube