ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

प्रतिभावान सम्मान समारोह में उत्कृष्ठ कार्यों के लिए प्रधानाचार्य का कियी सम्मान

By Shubh Bhaskar · 24 Dec 2025 · 68 views
प्रतिभावान सम्मान समारोह में उत्कृष्ठ कार्यों के लिए प्रधानाचार्य का कियी सम्मान

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

मांढ़ण-समीपवर्ती क्षेत्र की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रायसराना में प्रतिभावान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।प्रधानाचार्य सहीराम यादव द्वारा विद्यालय में खेल मैदान से अवैध अतिक्रमण को हटाकर उसको विद्यालय के नाम करवाने में अहम योगदान रहने पर प्रधानाचार्य का वजन के बराबर रूपयों से तौलकर सम्मान किया।सम्मान समारोह के अवसर पर ग्रामीणों ने उनका डीजे के साथ घोड़ी पर बैठाकर देश भक्ति गीतों के द्वारा विजय जुलूस की धुन पर ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। साथ ही उनको पूरे रायसराना गांव ने रूपयों से तौला। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सबको भाव विभोर कर दिया। प्रधानाचार्य सहीराम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेघावी बच्चों को सम्मानित किया।कार्यक्रम में मंच संचालन व्याख्याता धर्मवीर यादव ने किया। जिसमें प्रधानाचार्य सहीराम यादव द्वारा किए गए उत्कर्ष कार्यों की अपनी स्वरचित कविता गाकर कार्यक्रम में समां बाध दिया। इस अवसर पर व्याख्याता अखिलेश, व्याख्याता सतीश कुमार, कुसुम लता यादव, नमिता यादव, वीरेंद्र यादव, वरिष्ठ अध्यापक राजकुमार यादव, शारीरिक शिक्षक सुरेश चंद खटीक, मनोज कुमार,मनीष यादव आदि मौजूद रहे।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube