ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

दादू मेला एवं दादू जयंती महोत्सव में शामिल होने नरेना रवाना हुए महंत प्रकाश दास महाराज।

By Shubh Bhaskar · 22 Feb 2026 · 35 views
दादू मेला एवं दादू जयंती महोत्सव में शामिल होने नरेना रवाना हुए महंत प्रकाश दास महाराज।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-राजगढ़- अजमेर जिले में नरेना (नरायना) संत परंपरा के पावन अवसर पर आयोजित होने वाले दादू मेला एवं दादू जयंती महोत्सव में शामिल होने के लिए राजगढ़ से पूज्य महंत प्रकाश दास महाराज श्रद्धालुओं के साथ नरेना(नरायना) अजमेर के लिए रात्रि नो बजे रवाना हुए। उनके प्रस्थान के अवसर पर भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
गौरतलब है कि संत दादू दयाल की जयंती पर प्रतिवर्ष विशाल मेले और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जिसमें देशभर से संत-महात्मा और श्रद्धालु भाग लेते हैं। इस अवसर पर भजन-कीर्तन, सत्संग, प्रवचन एवं धर्मसभा का आयोजन होता है।
महंत प्रकाश दास महाराज ने रवाना होने से पूर्व श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि संत दादू दयाल जी का जीवन प्रेम, भाईचारे और समरसता का संदेश देता है। हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना को बढ़ावा देना चाहिए।
उनके साथ बड़ी संख्या में अनुयायी और श्रद्धालु दादू मेला एवं जयंती महोत्सव में भाग लेने के लिए रवाना हुए। आयोजन स्थल पर भव्य तैयारियां की गई हैं और दूर-दूर से श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम जारी है।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube