ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

बेटी की विदाई कर लौट रहे उज्जैन के परिवार पर ग्रामीणों ने किया पथराव, तीन लोग गंभीर घायल, सामान लूटने का भी आरोप

By Shubh Bhaskar · 22 Feb 2026 · 60 views
बेटी की विदाई कर लौट रहे उज्जैन के परिवार पर ग्रामीणों ने किया पथराव, तीन लोग गंभीर घायल, सामान लूटने का भी आरोप

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

उज्जैन-​उज्जैन का परिवार महू में बेटी का विवाह संपन्न कर बस से उज्जैन लौट रहे एक परिवार के साथ इंदौर के सांवेर थाना क्षेत्र के ग्राम खान बड़ोदिया में अभद्रता और मारपीट की घटना सामने आई है। विवाद बस खड़ी करने जैसी मामूली बात को लेकर शुरू हुआ, जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने बस को घेर लिया। इस विवाद में महिलाओं और बच्चों सहित बस में सवार अन्य लोगों को चोटें आई हैं, जिनमें से तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें फ्रैक्चर हुआ है। आगर रोड स्थित राजीव नगर निवासी पीड़ित परिवार शनिवार सुबह महू से वापस उज्जैन आ रहा था, तभी रास्ते में बस चालक चाय पीने के लिए रुका और स्वयं गांव में अपने घर चला गया। इसी दौरान दुकान संचालक ने बस हटाने को लेकर विवाद किया और अपशब्दों का प्रयोग शुरू कर दिया। जब बस में सवार बारातियों ने इसका विरोध किया, तो दुकानदार ने ग्रामीणों को बुला लिया और बस पर हमला बोल दिया।
​पीड़िता दीपमाला शर्मा ने उज्जैन पहुंचकर पुलिस कंट्रोल रूम में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि गांव में करीब 50 से अधिक लोगों ने अचानक बस को निशाना बनाया। जैसे-तैसे जान बचाकर परिवार उज्जैन पहुंचा और प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्यवाही की मांग की। पीड़ितों का आरोप है कि मारपीट के दौरान उनके आभूषण और कीमती सामान भी छीन लिए गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए उज्जैन पुलिस ने आवेदन लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है और घटनास्थल सांवेर थाना क्षेत्र का होने के कारण संबंधित थाने को भी सूचित किया गया है। परिजनों का कहना है कि वे बेटी की शादी की खुशियां मनाकर लौट रहे थे, लेकिन इस घटना ने पूरे परिवार को परेशानी में डाल दिया है। फिलहाल घायलों का उपचार जारी है और पुलिस फरार आरोपियों की पहचान के लिए साक्ष्य जुटा रही है।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube