ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

मानक लेखन प्रतियोगिता में अंजलि दाधीच रही प्रथम

By Shubh Bhaskar · 24 Dec 2025 · 28 views
मानक लेखन प्रतियोगिता में अंजलि दाधीच रही प्रथम

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-स्वामी विवेकानंद गवर्नमेंट मॉडल स्कूल शाहपुरा में भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) की गतिविधियों के अंतर्गत मानक लेखन (पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर) प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। मीडिया प्रभारी डॉक्टर परमेश्वर प्रसाद कुमावत ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ मेंटॉर शिक्षक राजेश कुमार धाकड़, व्याख्याता (भौतिक विज्ञान) द्वारा किया गया, जिन्होंने विद्यार्थियों को मानक क्लब, भारतीय मानक ब्यूरो तथा विभिन्न भारतीय मानकों के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। साथ ही विद्यार्थियों को विभिन्न मानकों की उपयोगिता एवं BIS Care App के प्रभावी उपयोग के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया, जिससे छात्रों में गुणवत्ता एवं मानकीकरण के प्रति जागरूकता बढ़ी।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्राचार्य ईश्वर लाल मीणा की गरिमामयी उपस्थिति एवं प्रेरणादायी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस अवसर पर भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा प्रति माह के अंतिम सप्ताह में आयोजित होने वाली ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु सभी विद्यार्थियों को उत्साहित किया गया।
इस प्रतियोगिता में मानक क्लब के कुल 51 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अंजलि दाधीच, द्वितीय स्थान पर करीना धाकड़, तृतीय स्थान पर गीतांजलि समतानी व चतुर्थ स्थान पर आरती धाकड़ रही । समापन पर सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को अल्पाहार प्रदान किया गया।
यह आयोजन विद्यार्थियों में गुणवत्ता, मानकीकरण एवं उपभोक्ता जागरूकता के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने में अत्यंत सफल एवं सार्थक सिद्ध हुआ ।
कार्यक्रम के दौरान मनोज कुमार कुमावत, आसिफ पिनारा, रवि कुमार मीणा, कालू लाल शर्मा, पर्वत सिंह कानावत, उपस्थित रहे।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube