ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

गौ सम्मान दिवस 27 अप्रैल को पूरे देश में मनाने का आह्वान।

By Shubh Bhaskar · 21 Feb 2026 · 252 views
गौ सम्मान दिवस 27 अप्रैल को पूरे देश में मनाने का आह्वान।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- आगरा- देशभर में 27 अप्रैल को “गौ सम्मान दिवस” मनाने को लेकर व्यापक अभियान शुरू किया गया है। ब्रज धाम के संतों के नेतृत्व में यह पहल गौ माता को सम्मान दिलाने और उन्हें राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर प्रारंभ की गई है।
अभियान के तहत देश के सभी राज्यों में संतों, गौ रक्षकों, गौ भक्तों और गौ पुत्रों द्वारा जन-जागरण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। कार्यकर्ता गांव-गांव, शहर-शहर जाकर लोगों को गौ संरक्षण और संवर्धन के प्रति जागरूक कर रहे हैं।
संतों का कहना है कि गौ माता भारतीय संस्कृति, आस्था और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए 27 अप्रैल को सम्पूर्ण भारत में गौ सम्मान दिवस मनाकर व्यापक जनसमर्थन जुटाया जाएगा।
अभियान के अंतर्गत देश की सभी तहसीलों से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपालों और मुख्यमंत्रियों के नाम ज्ञापन सौंपे जाएंगे। ज्ञापन के माध्यम से भारत सरकार और राज्य सरकारों से गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने तथा गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की जाएगी।
ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन ने भी इस अभियान का समर्थन करते हुए केंद्र और राज्य सरकारों से गौ संरक्षण के लिए ठोस एवं प्रभावी कदम उठाने का निवेदन किया है। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि गौ सेवा और संरक्षण के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना चाहिए, ताकि भारतीय संस्कृति और परंपराओं को सशक्त आधार मिले।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube