ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

महात्मा गांधी अस्पताल में भोजन प्रसादी सेवा कर मनाया सेवा दिवस

By Shubh Bhaskar · 21 Feb 2026 · 47 views
महात्मा गांधी अस्पताल में भोजन प्रसादी सेवा कर मनाया सेवा दिवस

दैनिक शुभ भास्कर भगवान लाल जाट राजस्थान सुधा सुकुन राज सा धारीवाल के वैवाहिक वर्षगांठ पर महात्मा गांधी अस्पताल मे निर्मल गहलोत चेरिटेबल फाउण्डेशन व अदम्य चेतना ट्रस्ट द्वारा चल रही निशुल्क मानवता की रसोई में सारथी यूथ फाउंडेशन की प्रेरणा से धारीवाल परिवार द्बारा मानवता की रसोई महात्मा गांधी अस्पताल में मरीजों व उनके परिजनों को भोजन प्रसादी कराकर रविवार सेवा दिवस मनाया गया गहलोत ने बताया की उम्मेद अस्पताल व महात्मा गांधी अस्पताल में प्रतिदिन दोपहर में भर्ती मरीजों व उनके परिजनों को निशुल्क भोजन प्रसादी की सेवा की जाती है
मानवता की रसोई में आप छोटे से सहयोग से सैकड़ों लोगों को अपने वैवाहिक वर्षगांठ, जन्मदिवस या अपने मित्र व परिवार के सदस्यों की स्मृति में भोजन प्रसादी की सेवा जरूर करें सुराणा ने बताया कि निर्मल गहलोत चेरिटेबल फाउंडेशन के संस्थापक निर्मल गहलोत ने धारीवाल परिवार व फाउंडेशन परिवार का आभार प्रकट किया सुराणा ने बताया की फाउंडेशन परिवार द्वारा रविवार सेवा दिवस मिशन उद्देश्य से हर रविवार को गौसेवा, पक्षी सेवा, संतो की सेवा, वानर सेवा, वृद्धजनों की सेवा, अनाथ, नेत्रहीन, विकलांग, निराश्रित, दिव्यांग बच्चों की सेवा, वस्त्र दान, आदि अलग अलग क्षेत्र में सेवा कार्य कर रविवार सेवा दिवस मनाया जाता है रविवार सेवा दिवस मिशन के साथ फाउंडेशन सदस्यों के जन्मदिवस, वैवाहिक वर्षगांठ व परिवार जन के स्मृति पर भी सेवा कार्य किए जाते हैं

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube