उप नारकोटिक्स आयुक्त कोटा नरेश बुंदेल मार्गदर्शन में अवैध डोडा चूरा , अफीम बरामद
By Shubh Bhaskar ·
21 Feb 2026 ·
29 views
उप नारकोटिक्स आयुक्त कोटा नरेश बुंदेल मार्गदर्शन में अवैध डोडा चूरा , अफीम बरामद
दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान चित्तौड़गढ़ कैलाश चंद्र सेरसिया। केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो द्वारा मादक पदार्थ विरोधी अभियान के अंतर्गत लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 96.680 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद किया गया है केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो, चित्तौड़गढ़-2 डिवीजन की टीम को अर्नोदा माली–निम्बाहेड़ा रोड, तहसील निम्बाहेड़ा, जिला चित्तौड़गढ़ में एक टाटा टियागो कार को चिन्हित कर रोका। विश्वसनीय खुफिया सूचना के आधार पर टीम गठित कर संदिग्ध मार्ग पर निगरानी रखी गई। अरनिया माली गांव के पानी वाले पुल के पास वाहन को रोका गया। वाहन में सवार दो व्यक्तियों में से एक अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया। तलाशी के दौरान कार से कुल 96.680 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद हुआ। कानूनी औपचारिकताएं पूर्ण कर अवैध डोडा चूरा एवं वाहन को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस एक्ट, 1985 NDPS Act, 1985 के तहत जब्त किया गया तथा एक व्यक्ति को संबंधित धाराओं में गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में आगे की जांच जारी है। साथ ही 2. 5.950 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद नीमच, जावद
चित्तौड़गढ़ सेल की टीम ने जिला नीमच के गांव जावद में एक घर पर छापा मारकर 5.950 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद की। खुफिया सूचना के आधार पर गठित टीम द्वारा तलाशी के दौरान उक्त मात्रा में अफीम बरामद की गई। संदिग्ध व्यक्ति ने जानबूझकर बेहोशी का नाटक कर जब्ती प्रक्रिया में सहयोग नहीं किया। विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अफीम को NDPS Act, 1985 के तहत जब्त किया गया।
आगे की जांच हेतु संदिग्ध को चित्तौड़गढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा विधि अनुसार अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही 3. 3.687 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद उदयपुर-चित्तौड़गढ़ हाईवे
केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो, जयपुर सेल की टीम ने उदयपुर– चित्तौड़गढ़ हाईवे सर्विस लेन पर चामुंडा राठा जी हिमाचल पंजाब होटल के पास एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को रोका।
तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल से जुड़े बैग में रखे तीन पॉलीथीन बैगों में कुल 3.687 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद हुई। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण कर अफीम एवं मोटरसाइकिल को NDPS Act, 1985 के तहत जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। मामले में विस्तृत जांच जारी है।केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता दोहराता है। इस प्रकार की कार्रवाई समाज, विशेषकर युवाओं को नशे की समस्या से बचाने तथा “नशा मुक्त भारत” के लक्ष्य की प्राप्ति की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उपरोक्त समस्त कार्यवाही श्री नरेश बुन्देल, उप नारकोटिक्स आयुक्त, कोटा राजस्थान के मार्गदर्शन में संपन्न की गई।