ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

रमजान के पहले जुमा पर मस्जिदों में उमड़ी भीड़, अमन-चैन की मांगी दुआ

By Shubh Bhaskar · 20 Feb 2026 · 162 views
रमजान के पहले जुमा पर मस्जिदों में उमड़ी भीड़, अमन-चैन की मांगी दुआ
दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान चित्तौड़गढ़ कैलाश चंद्र सेरसिया।
रमजान के पहले जुमा को लेकर चित्तौड़गढ़ क्षेत्र में धार्मिक आस्था और उल्लास का माहौल देखने को मिला। सुबह से ही मस्जिदों में रोजेदारों की आवाजाही शुरू हो गई थी। नमाज से पूर्व मस्जिदों में कुरआन-ए-पाक की तिलावत की गई। जिले की प्रमुख मस्जिदें कुंभा नगर मस्जिद , गाजी बादशाह रहमतुल्लाह अलेह , हजरत काजी चल फिर शाह दरगाह , दरगाह शरीफ हजरत सैयद सरदार अहमद , काजी पिया दरगाह शरीफ , चार मीनार मस्जिद , सिपाही मोहल्ला मस्जिद , नीचे की मस्जिद शामिल रहीं, वहां नमाजियों की लंबी कतारें नजर आईं। मस्जिदों में स्थान कम पड़ने पर बाहर भी नमाज के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे।

भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु रखा गया, जिससे नमाज के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। नमाज के बाद अकीदतमंदों ने देश और प्रदेश में अमन-शांति, तरक्की और खुशहाली के लिए विशेष दुआ मांगी। इसके उपरांत लोगों ने एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी। बाजारों में भी चहल-पहल बढ़ती नजर आई।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube