शाहपुरा में महलों के चौक की टंकी के पाइपलाइन का कार्य शीघ्र ही पूर्ण होगा।
By Shubh Bhaskar ·
20 Feb 2026 ·
49 views
शाहपुरा में महलों के चौक की टंकी के पाइपलाइन का कार्य शीघ्र ही पूर्ण होगा।
शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।
शाहपुरा-शाहपुरा विधायक डॉ लालाराम बैरवा के निर्देशन में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने महलों के चौक क्षेत्र में चल रहे पाइपलाइन कार्य को शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कर रही है।जिसमे भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री राजेंद्र बोहरा, एडवोकेट कैलाश धाकड़,महावीर सैनी नाथूलाल कोली, चंद्र प्रकाश चौधरी तथा लादूराम खटीक ने मौके पर पहुंचकर कार्य का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों से चर्चा की।
पाइपलाइन कार्य को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किया जाकर
खुदाई के कारण क्षतिग्रस्त मार्ग को तुरंत दुरुस्त किया जाएगा ओर
आमजन को आवागमन में हो रही परेशानी का त्वरित समाधान किया जाएगा।
पदाधिकारियों ने कहा कि अधूरे कार्य के कारण क्षेत्रवासियों और व्यापारियों को काफी असुविधा हो रही है, इसलिए विभाग को प्राथमिकता के आधार पर कार्य अतिशीघ्र पूरा किया जाएगा।