ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

शाहपुरा मे नागपुरी पीठ रेवदर महाराज का स्वागत किया

By Shubh Bhaskar · 20 Feb 2026 · 34 views
शाहपुरा मे नागपुरी पीठ रेवदर महाराज का स्वागत किया

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा में उदयभाग गेट पर शाहपुरा-कोली समाज द्वारा रेवदर सिरोही के नागपुरी पीठ के नागपुरी महाराज का पधारने पर कोली समाज द्वारा पुष्प वर्ष कर महाराज का स्वागत कर श्रीफल भेंट कर कोली समाज मे आशीर्वाद लिया। महाराज के साथ कोली समाज विकास ट्रस्ट भीलवाडा के सचिव मुरलीधर लोरवाडिया का भी स्वागत किया। स्वागत के साथ कोली समाज महिला मण्डल ने भी महाराज को दुपट्टा पहनाकर आशीर्वाद लिया। स्वागत के उपरांत महाराज ने कोली समाज द्वारा किये गये स्वागत सत्कार का आभार व्यक्त कर कोली समाज को उ‌द्बोधन किया। जिसमे समाज में आधुनिक शिक्षा पर जोर समाज में फैली कुरितियों को समाप्त करने व एक जुट होकर रहने पर जोर दिया। जिसमे समाज का विकास को गति मिल सके। कोली समाज हमेशा सनातन हिन्दू धर्म की वीर रक्षक की कोम रही है। कोली समाज विकास संस्थान के अध्यक्ष नरेश कुमार कोली ने बताया कि महाराज श्री कोली समाज सामुहिक विवाह सम्मेलन टोंक में सामिल होकर शाहपुरा पधारने पर कोली समाज द्वारा उनका स्वागत किया गया। इस दौरान महाराज का नाथू लाल कोली, नरेश कुमार कोली, पुर्व पार्षद पूजा कोली व आशा कोली, मधू कोली, कांता देवी कोली, चन्द्रकला कोली, मुन्नी देवी, पुष्पेन्द्र कोली, नोरत मल कोली, चबलू कोली भवानीशंकर कोली, मुकेश कोली, चिरनजीव कोली, गोविन्द कोली आदि मौजूद रहे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube