प्रशासन की लापरवाही से बाजार में कीचड़, आमजन परेशान
By Shubh Bhaskar ·
20 Feb 2026 ·
68 views
प्रशासन की लापरवाही से बाजार में कीचड़, आमजन परेशान
शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।
शाहपुरा-नगर क्षेत्र के मुख्य बाजार में प्रशासन की लापरवाही और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली में बदलाव के दुष्परिणाम अब आमजन और दुकानदारों को भुगतने पड़ रहे हैं। हालात ऐसे हो गए हैं कि लोगों को रोजाना कीचड़ से होकर गुजरना मजबूरी बन गया है।
स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि सड़क पर फैली कीचड़ के कारण आवागमन बेहद कठिन हो गया है। विशेषकर महिलाएं और बच्चियां स्कूटी से फिसलकर गिर चुकी हैं, जिससे चोटिल होने की घटनाएं सामने आई हैं। लगातार हो रही इन घटनाओं से बाजार में आक्रोश का माहौल है।
पूर्व कांग्रेस सेवादल नगर मुख्य संगठक पप्पू पठान ने नगरपालिका प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि कर्मचारियों की कार्यप्रणाली में बदलाव और लापरवाही के चलते यह स्थिति उत्पन्न हुई है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि शीघ्र प्रभाव से उचित कार्यवाही कर बाजार क्षेत्र की सफाई व मरम्मत करवाई जाए, ताकि आमजन और दुकानदारों को राहत मिल सके।
व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।