दामोदर का बास में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 208 ग्रामीणों ने उठाया लाभ।
By Shubh Bhaskar ·
19 Feb 2026 ·
81 views
दामोदर का बास में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 208 ग्रामीणों ने उठाया लाभ।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- गोला का बास- कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन द्वारा संचालित बाल मित्र ग्राम दामोदर का बास में NIMS के सहयोग से निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आसपास के ०4–०5 गांवों से आए कुल 208 महिला, पुरुष, बुजुर्ग एवं बच्चों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
शिविर में ईएनटी (नाक, कान, गला), त्वचा रोग, महिला रोग एवं सामान्य रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श प्रदान किया। जांच के बाद सभी मरीजों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया।
आयोजकों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और जरूरतमंद लोगों को समय पर उपचार देने के उद्देश्य से इस शिविर का आयोजन किया गया। स्थानीय ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे बेहद लाभकारी और सराहनीय कदम बताया।